देेेवरिया: बरहज में दोस्तों के साथ नहाने आए युवक घाघरा नदी में डूब गया, पुलिस ने शव निकाला
Deoria, Deoria | Mar 19, 2025 मंगलवार की शाम को मऊ जिले के मधुबन के रहने वाले हर्षित दोस्तों के साथ नहाने बरहज आए थे ।जहां वह नहाते समय डूब गए थे ।वहीं पुलिस शव की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह 7:00 बजे पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।