बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय से हिमाचल प्रदेश के पक्ष में निर्णय आने के बाद आज नई दिल्ली से शिमला पहुंचने पर उनके सरकारी आवास ओकओवर शिमला में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र कुमार तथा पार्षदों द्वारा उन्हें सम्मानित कर इस मामले में किए गए प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर लोगों ने वाद्ययंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनके समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का फूलों की मालाओं तथा नाटी नाचकर स्वागत किया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक पग उठा रहे हैं।
.0.
Shimla Urban, Shimla | Nov 7, 2026