दीपावली के पर्व के दौरान आम जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला शिमला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
इसी क्रम में जिला शिमला पुलिस के वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी (GOs) अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में स्वयं गश्त कर रहे हैं तथा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अधिकारी स्वयं यातायात प्रबंधन की निगरानी भी कर रहे हैं ताकि त्यौहार के दौरान आम जनता एवं पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रखा गया है।
जिला शिमला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें तथा पुलिस का सहयोग करें। पुलिस दीपावली का पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।