बेटी की शादी का सामान बना दर्दनाक याद, मिठाइयां और विदाई का सामान रह गया घर में
हंडिया के जरांव बिजवनियापुर गांव में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटी पूनम की शादी 19 नवंबर को होनी थी। घर में मिठाइयां बनकर तैयार थीं और कपड़े, गहने व विदाई का सामान जुटा लिया गया था, लेकिन शादी से पहले ही ट्रक की चपेट में आने से पिता रामनरेश यादव (42) की मौत हो गई। जिस घर में बारात के स्वागत की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा है। शादी के लिए जुटाया गया सामान परिवार के लिए दर्दनाक याद बनकर रह गया।