बेटी की शादी के दिन पिता की उठी अर्थी, ट्रक से कुचलकर मौत
धनूपुर के जरांव निवासी 50 वर्षीय रामनरेश यादव की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह दुकान से पैदल घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।सबसे दुखद बात यह है कि मृतक की बेटी पूनम की शादी बुधवार को होनी थी और बारात आने वाली थी। पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इससे पहले पत्नी और भाई की भी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।