सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर में तैरता मिला युवती का शव, बिना कार्रवाई के हुआ अंतिम संस्कार
मऊआइमा थाना क्षेत्र जोगीपुर में सोमवार की दोपहर एक युवती नहर में कूद गई। मंगलवार को उसका शव लगभग पांच किलोमीटर दूर बांका जलालपुर नहर में तैरता हुआ मिला। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।जोगीपुर निवासी नन्हें लाल सरोज की 25 वर्षीय पुत्री खुशबू देवी मानसिक रूप से बीमार थीं और उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था।