सिराथू: शराबी पति ने पत्नी को अपने घर से निकाला, निंदुरा में पत्नी के घर पहुंच पैसे व जेवर लेकर हुआ फरार
फिरोजाबाद का रहने वाला सुरेंद्र की शादी 10 साल पहले निंदूरा गांव में रामादेवी से हुई थी।इनकी दो छोटी बच्चियां भी हैं। सुरेंद्र शराबी है और आए दिन रामा से लड़ाई झगड़ा करता है एक माह पहले उसने अपने घर से राम को भगा दिया था जो निंदूरा में रह रही थी। दो दिन पहले सुरेंद्र आया और उसने रामा के घर में जेवर व पैसे चोरी कर लिया,गुरुवार को थाना सैनी में शिकायत हुई है।