सिराथू: अनेथा गाँव के कई घरों में हुई चोरी, खेतों में मिले लोगों के सामान
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेथा गाँव में कई घरों में चोरियां हुई है।चोरों ने चोरी के बाद जो सामान उनके मतलब का नहीं था उसे गाँव के बाहर गेहूं के खेत मे फेंक दिया, ग्रामीणों ने जब देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर गाँव पहुँची पुलिस ने चोरी की घटना स्थल पर जाकर मुवायना किया है।चोरी की घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी गई है।