सिराथू: तेज़ रफ़्तार कार गिरसा गाँव के पास हाइवे पर अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, दो भाई गम्भीर घायल
गुरुवार को कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गाँव के पास एक कार हाइवे पर अनियंत्रित हो खेत में पलट गई है।इस घटना में दो भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।महेवाघाट थाना के बैरमपुर गाँव के दो भाई कहीं जा रहे थे तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई।घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों घायलों को वहां पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।