हलसी: मध्य पूर्व संकट से लखीसराय में LPG आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका, प्रशासन अलर्ट
मध्य पूर्व संकट के कारण लखीसराय जिले में LPG की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है.मंगलवार अपराह्न 4:20 बजे प्रेस ब्रीफ में जानकारी दी गई जिसके मुताबिक संभावित किल्लत और आम नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार चौकसी बरती जा रही है. अभी जिले में 16 एजेंसी में कुल 3580 सिलेंडर उपलब्ध है.