Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

कोडरमा: #pink #rose #beauty #nature #naturelover #lovenature #green

Koderma, Kodarma | Jun 1, 2021

MORE NEWS

⚠️ क्या आप जो दूध पी रहे हैं, वह सुरक्षित है?

रांची के गुदड़ी चौक में कथित तौर पर केमिकल और पानी मिलाकर नकली दूध तैयार कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है।

#Ranchi #Jharkhand #FakeMilk #GudriChowk #FoodSafety #MilkAdulteration #PublicHealth #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #TheNewsMirchi #StayAlert #FoodAdulteration #NewsReel #viralnews

⚠️ क्या आप जो दूध पी रहे हैं, वह सुरक्षित है? रांची के गुदड़ी चौक में कथित तौर पर केमिकल और पानी मिलाकर नकली दूध तैयार कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। #Ranchi #Jharkhand #FakeMilk #GudriChowk #FoodSafety #MilkAdulteration #PublicHealth #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #TheNewsMirchi #StayAlert #FoodAdulteration #NewsReel #viralnews

Koderma, Kodarma | Aug 6, 2026

🙏 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म।
झुमरी तिलैया स्थित बाबा निवास शिव वाटिका में देवघर से लौट रहे कांवरियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय, पानी, भोजन, रात्रि विश्राम, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की विशेष व्यवस्था की गई। शिव भक्ति और सेवा का यह अनूठा संगम श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया। हर-हर महादेव! 🔱🕉️

#HarHarMahadev #BolBam #KanwarYatra #BabaDham #ShivBhakti #JhumriTilaiya #Koderma #Jharkhand #SevaParamoDharmah #ShivVatika #Devghar #Mahadev #BolBam2026 #Bhakti #LocalNews

🙏 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म। झुमरी तिलैया स्थित बाबा निवास शिव वाटिका में देवघर से लौट रहे कांवरियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय, पानी, भोजन, रात्रि विश्राम, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की विशेष व्यवस्था की गई। शिव भक्ति और सेवा का यह अनूठा संगम श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया। हर-हर महादेव! 🔱🕉️ #HarHarMahadev #BolBam #KanwarYatra #BabaDham #ShivBhakti #JhumriTilaiya #Koderma #Jharkhand #SevaParamoDharmah #ShivVatika #Devghar #Mahadev #BolBam2026 #Bhakti #LocalNews

Koderma, Kodarma | Aug 5, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन ने लिया 21 हजार फलदार पौधे वितरित करने का संकल्प

16 अगस्त को होगा पौधा वितरण अभियान, 25 अगस्त को नई कार्यकारिणी के गठन पर होगी बैठक

झुमरी तिलैया - मारवाड़ी सम्मेलन कोडरमा जिला की एक बैठक श्री अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले पौधा वितरण अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में इस वर्ष 21 हजार फलदार पौधों के वितरण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया। सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग पर बल दिया।बैठक में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा। संगठन ने समाज के लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
बैठक के दौरान गत वर्ष आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण गोपाल सर्राफ ने प्रस्तुत किया, जिसकी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। सर्वसम्मति से इस वर्ष के पौधा वितरण अभियान के लिए गौरव माहेश्वरी, विपुल चौधरी को परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 100 पौधों की लागत 4,000 रुपये निर्धारित की गई है और अधिक से अधिक आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग का आह्वान किया।
बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को अगली बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।बैठक के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंस खाटूवाला, सज्जन शर्मा, हेमंत दुगड़, प्रदीप खाटूवाला ,विपुल चौधरी विजेता रहे। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।बैठक में प्रान्तीयता पदाधिकारी प्रदीप केड़िया, अध्यक्ष राम रतन महर्षि, सचिव संदीप केड़िया, कैलाश चौधरी, सुरेश जैन, गोपाल सर्राफ, मनोज केडिया,संजय अग्रवाल वोटा, सज्जन शर्मा, महावीर खेतान, पीयूष भोजगड़िया, हेमंत दुगड़, प्रिंस खाटूवाला, गौरव माहेश्वरी, विपुल चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मारवाड़ी सम्मेलन ने लिया 21 हजार फलदार पौधे वितरित करने का संकल्प 16 अगस्त को होगा पौधा वितरण अभियान, 25 अगस्त को नई कार्यकारिणी के गठन पर होगी बैठक झुमरी तिलैया - मारवाड़ी सम्मेलन कोडरमा जिला की एक बैठक श्री अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले पौधा वितरण अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में इस वर्ष 21 हजार फलदार पौधों के वितरण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया। सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग पर बल दिया।बैठक में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा। संगठन ने समाज के लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक के दौरान गत वर्ष आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण गोपाल सर्राफ ने प्रस्तुत किया, जिसकी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। सर्वसम्मति से इस वर्ष के पौधा वितरण अभियान के लिए गौरव माहेश्वरी, विपुल चौधरी को परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 100 पौधों की लागत 4,000 रुपये निर्धारित की गई है और अधिक से अधिक आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग का आह्वान किया। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को अगली बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।बैठक के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंस खाटूवाला, सज्जन शर्मा, हेमंत दुगड़, प्रदीप खाटूवाला ,विपुल चौधरी विजेता रहे। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।बैठक में प्रान्तीयता पदाधिकारी प्रदीप केड़िया, अध्यक्ष राम रतन महर्षि, सचिव संदीप केड़िया, कैलाश चौधरी, सुरेश जैन, गोपाल सर्राफ, मनोज केडिया,संजय अग्रवाल वोटा, सज्जन शर्मा, महावीर खेतान, पीयूष भोजगड़िया, हेमंत दुगड़, प्रिंस खाटूवाला, गौरव माहेश्वरी, विपुल चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Koderma, Kodarma | Aug 5, 2026

*31 अगस्त तक एक रुपए में कराएं फसल बीमा*

*झुमरी तिलैया:* खरीफ मौसम 2026 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (बी-पीएमएफबीवाई) के तहत किसानों का फसल बीमा कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर-ऋणी किसान 31 अगस्त तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को टोकन शुल्क के रूप में मात्र 1 रुपए देना होगा। कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वासी ने बताया कि अधिसूचित फसलों में अगहनी धान एवं भदई मक्का शामिल हैं। योजना के तहत प्राकृतिक आपदा, सूखा, आ ओलावृष्टि, प्रतिकूल मौसम तथा फसल कटाई के बाद होनेवाली क्षति जैसी परिस्थितियों में किसानों को बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज, बुवाई प्रमाण-पत्र एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक कागजात लेकर नजदीकी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), सहकारी बैंक, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या बीमा कंपनी के कार्यालय में जाकर बीमा करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते योजना का लाभ उठाने की अपील की।

*31 अगस्त तक एक रुपए में कराएं फसल बीमा* *झुमरी तिलैया:* खरीफ मौसम 2026 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (बी-पीएमएफबीवाई) के तहत किसानों का फसल बीमा कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर-ऋणी किसान 31 अगस्त तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को टोकन शुल्क के रूप में मात्र 1 रुपए देना होगा। कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वासी ने बताया कि अधिसूचित फसलों में अगहनी धान एवं भदई मक्का शामिल हैं। योजना के तहत प्राकृतिक आपदा, सूखा, आ ओलावृष्टि, प्रतिकूल मौसम तथा फसल कटाई के बाद होनेवाली क्षति जैसी परिस्थितियों में किसानों को बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज, बुवाई प्रमाण-पत्र एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक कागजात लेकर नजदीकी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), सहकारी बैंक, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या बीमा कंपनी के कार्यालय में जाकर बीमा करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Koderma, Kodarma | Aug 5, 2026

चंदवारा के तितिरचांच गांव में लाखों की चोरी, नकदी, सोने-चांदी के गहने और LED टीवी ले उड़े चोर
चंदवारा (कोडरमा): चंदवारा थाना क्षेत्र के तितिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित मेघलाल राम ने चंदवारा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि 5 अगस्त 2026 की रात वह अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के गहने, LED टीवी समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली।
पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, 12 जोड़ी चांदी की पायल, एक LED टीवी तथा लगभग ₹2.55 लाख नकद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास एक नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए यह राशि घर में रखी गई थी। चोर घर का सामान भी बिखेरकर फरार हो गए।
#fbreels #fb #fbyシvideo #fbreelsfypシ゚ #fbreelsvideo #fbyシ

चंदवारा के तितिरचांच गांव में लाखों की चोरी, नकदी, सोने-चांदी के गहने और LED टीवी ले उड़े चोर चंदवारा (कोडरमा): चंदवारा थाना क्षेत्र के तितिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित मेघलाल राम ने चंदवारा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि 5 अगस्त 2026 की रात वह अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के गहने, LED टीवी समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, 12 जोड़ी चांदी की पायल, एक LED टीवी तथा लगभग ₹2.55 लाख नकद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास एक नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए यह राशि घर में रखी गई थी। चोर घर का सामान भी बिखेरकर फरार हो गए। #fbreels #fb #fbyシvideo #fbreelsfypシ゚ #fbreelsvideo #fbyシ

Koderma, Kodarma | Aug 5, 2026