बानसूर: हरसोरा रोड पर अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, प्रशासन ने कार्रवाई की दी चेतावनी
Bansur, Alwar | Sep 29, 2026 हरसोरा रोड पर सड़क किनारे हाथ ठेले और दुकानों के बाहर रखा सामान यातायात में बाधा बन रहा है। समस्या को देखते हुए एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार, नगर पालिका ईओ विशाल यादव और थाना प्रभारी राजेश मीणा ने मौके का निरीक्षण किया।