राजपुर: अमरपुर गांव में गो तस्करों ने दरवाजे पर बंधा सांड चुराया, घटना सीसीटीवी में कैद, लोगों में दहशत
Rajpur, Buxar | May 15, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा गोवंश प्रजाति के सांढ़ की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 3-4 मई की रात करीब 12:03 बजे की बताई जा रही है। चोरों की पूरी करतूत घर के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक चेहरे को गमछे से ढंककर दरवाजे पर पहुंचता है और बंधे सांढ को ले जाता है।