चूरू: खांसोली के युवक के साथ लिव इन में रह रही विवाहिता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार, कहा- पति दे रहा धमकी
Churu, Churu | Jul 18, 2024 झुंझुनू जिले की एक शादीशुदा महिला चूरू के गांव खासौली के 27 वर्षीय युवक के साथ लिव इन में रह रही है। अब विवाहिता का पति उसे धमकी दे रहा है इसलिए दोनों चूरू के एसपी दफ्तर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। एसपी दफ्तर में झुंझुनू जिले के पिलानी की 28 वर्षीय अंजू ने बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी झुंझुनू जिले के गांव भोमपुरा में हुई थी।