चूरू: मासिक मानदेय तय करने तथा बकाया कमीशन दिलाने की मांग को लेकर राशन विक्रेताओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Churu, Churu | Jul 18, 2024 जिलाध्यक्ष सरवर खां ने बताया कि गत माह मुख्यमंत्री को 9 सूत्री मांग पत्र भेजा गया था, परन्तु न तो सरकार ने और न ही खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मांगो पर कोई संज्ञान लिया। सरवर खां ने कहा कि राशन विक्रेता को प्रतिमाह 30 हजार का मानदेय निश्चित किया जावे तथा गेहूँ पर 2 प्रतिशत छीजत दी जावे। मांग पूरी नहीं होने पर कार्य विराम की चेतावनी दी गई।