बांका: करहरिया मोहल्ले में हार्डवेयर दुकान से तीन बंडल छड़ चोरी, कबाड़खाने में बेचते हुए CCTV में कैद
Banka, Banka | Mar 6, 2026 शहर के करहरिया मोहल्ला स्थित आदर्श हार्डवेयर दुकान के बाहर रखे तीन बंडल छड़ की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान के बाहर रखी छड़ को चुराकर अलीगंज स्थित एक कबाड़खाने में बेच दिया। चोरी की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार ने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बताया कि उनकी दुकान के बाहर से छड़ की चोरी की।