अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 23.09.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था (AUPAD) सम्बद्ध अखिल भारतीय बधिर संघ, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मूक-बधिर जन के साथ संवाद स्थापित करने में सक्षम बनाना है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें -
1. कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस का कार्य सभी वर्गों की सहायता करना है। अक्सर मूक-बधिर पीड़ित अपनी बात थाने पर आकर नहीं कह पाते हैं, जिससे उन्हें न्याय में कठिनाई होती है। इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी सांकेतिक भाषा के माध्यम से उनकी पीड़ा को समझ सकेंगे और त्वरित सहायता प्रदान कर सकेंगे।
2. इस प्रशिक्षण में अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के प्रशिक्षकों 1. चंद्रमणि त्रिपाठी 2. राजवीर सिंह 3. दुर्गा गिरी 4. कलावती 5. आशीष कुमार 6. सौरभ कुमार पटेल 7. प्रगति दुबे द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा के मूलभूत शब्द, अभिवादन, सहायता मांगना, अपना नाम बताना, अपराध/घटना के सम्बन्ध में जानकारी देना, जैसे महत्वपूर्ण संकेतों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
3. प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि 23 सितम्बर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है, ताकि समाज में सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रामा शीष यादव,पीआरओ पंकज तिवारी एवं AUPAD के पदाधिकारी/प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।