कुटुंबा: कुटुंबा में लगातार बारिश से बटाने-बतरे नदियों का जलस्तर बढ़ा, नदियों का बहाव तेज हुआ, खरीफ फसल को फायदा
कुटुंबा प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण बटाने और बतरे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रविवार को कुटुंबा में 440.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। लगातार बारिश के कारण सूखी पड़ी नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है, जबकि आहर-पोखर भी पानी से लबालब होने लगे हैं।