कैराना: मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला में बच्चों के विवाद में घर में घुसकर की गई मारपीट, छह लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Kairana, Shamli | Sep 29, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसके 14 वर्षीय भाई की बच्चों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसका भाई बहन अरबिना के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां मुन्ना, अहसान, उस्मान, अन्ना, वाजिद व मोहसिना घुस आए, जिन्होंने अभद्रता करते हुए अरबिना व अरमान के साथ मारपीट की। आरिफ व उसकी भांजी तबस्सुम को भी पीटा गया।