महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में 'रस संगमम्' की शुरुआत: अब हर मंगलवार और शुक्रवार को मिलेगा साउथ इंडियन प्रसाद 🍛🙏
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत एक नई और स्वादिष्ट पहल शुरू की गई है। नई व्यवस्था के मुताबिक, अब सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और शुक्रवार) श्रद्धालुओं को भोजन में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद परोसा जाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को इडली-सांभर और पोंगल परोस कर की गई। इडली बनाने के लिए विशेष बर्तन और दो खास हलवाइयों की व्यवस्था की गई है। बता दें कि दानदाताओं के सहयोग से चलने वाले इस अन्नक्षेत्र में रोजाना लगभग 10 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं।
#MahakaleshwarTemple #UjjainNews #BabaMahakal #SouthIndianFood #Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 29, 2026