फिरोज़ाबाद: गांव नीम खेरिया के ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एकत्रित होकर रेलवे अंडर पास की की मांग
फ़िरोज़ाबाद जिले गांव नीम खेरिया के ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एकत्रित होकर रेलवे अंडर पास की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया है रेलवे अंडर न होने से ग्रामीणों को आने जाने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। विभागीय अधिकारी और नेता आश्वासन देकर चलते बनते है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।