झालरापाटन: नगर पालिका चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, 9 सितंबर को होगा मतदान
झालरापाटन नगर पालिका चुनाव के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। अब यहां उम्मीदवारों की स्थिति भी साफ हो गई है। पालिका के 35 वार्डों में अब कुल 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनारक्षित रखा गया है। पालिका में 9 सितंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी।गौरतलब है कि 31 अगस्त तक कुल 155 नामांकन मिले थे।