चूरू: कडवासर-बूंटिया मार्ग पर युवक से पिस्टल से फायर कर मारपीट का आरोप, सदर थाना में दिया परिवाद
Churu, Churu | Feb 21, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र में स्थित कडवासर-बूंटिया मार्ग पर एक युवक पर हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में चोट आई, जिसे राजकीय भरतिया अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। इस सम्बंध में घायल गांव कड़वासर के प्रमोद कुमार नायक ने सदर थाना पुलिस को परिवाद भी दिया है।