स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने शांति एवं स्वतंत्रता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में उड़ाए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
वहीं, स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समां बांध दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा मैदान झूम उठा और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
#IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #Bemetara #chhattisgrah #HarGharTiranga
112 views | Raipur, Chhattisgarh | Aug 15, 2026