Public App Logo
Profile Picture

PRO Bemetara

@bemetaradistrict
2100Followers
0Following
25 वर्षों की सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण की गौरवपूर्ण यात्रा

सुशासन, जनकल्याण और विकास के संकल्प से भारत को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और आशीर्वाद का प्रतीक बनेगा हर दीप।

17 सितंबर, शाम 7 बजे जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’ और <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के सहभागी बनें।
जिला न्यायालय बेमेतरा में तृतीय नेशनल लोक अदालत में 14,626 प्रकरणों का सफल हुआ निराकरण

 जिला न्यायालय बेमेतरा में शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=bemetara nis:value=bemetara nis:enabled=true nis:link/>
बेमेतरा को मिलेगी 183 करोड़ की सौगात..

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 सितंबर को बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान जिले को 183.36 करोड़ के 30 विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, साथ ही 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bemetara nis:value=bemetara nis:enabled=true nis:link/>
बेमेतरा को आज मिलेगी 183 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 सितंबर को बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जिले को 183.36 करोड़ के 30 विकास कार्यों की सौगात देंगे, साथ ही 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करेंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bemetara nis:value=bemetara nis:enabled=true nis:link/>
युवा शक्ति, नई उड़ान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी है, जिसके तहत 5 वर्षों में ₹500 करोड़ खर्च कर 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर विकसित किए जाएंगे तथा NIPUN JOB Engine के माध्यम से युवाओं को कौशल से सीधे औपचारिक रोजगार की राह मिलेगी।

सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल, अवसर और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bemetara nis:value=bemetara nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 सितंबर को बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर *राजेन्द्र साहू लोक धारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच* द्वारा पंथी, सुआ, करमा-ददरिया और छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। मंच छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव और "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया" की भावना से सराबोर होगा।
जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की अविराम यात्रा एक प्रेरणादायी अध्याय है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आह्वान किया है कि 17 सितंबर शाम 7 बजे घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री जी के प्रति स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान  करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना के 2 लाख हितग्राही परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ। खुशियों की चाबी सौंपकर उन्हें नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। सभी हितग्राही परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री विष्णु देव साय 
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
पोषण माह 2026 के अंतर्गत संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु जिला बेमेतरा के आंगनबाड़ी केंद्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bemetara nis:value=bemetara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wcd nis:value=wcd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=poshanabhiyaan nis:value=poshanabhiyaan nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
सशक्त महिलाएं, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 13 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर स्व-सहायता समूहों, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के जरिए समृद्धि की नई कहानी लिख रही हैं।
किसान बने आधुनिक, खेती हुई आसान 

आधुनिक कृषि यंत्रों से लेकर ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई और प्राकृतिक खेती तक, छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रही नई तकनीक और नए अवसर। 7,745 किसान कृषि यंत्रों से जुड़े, 49,983 किसानों को सिंचाई योजना का लाभ और 36 लाख+ किसानों का डिजिटल पंजीयन हुआ। 

सुशासन सरकार के प्रयासों से आधुनिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय और समृद्धि को नई दिशा मिल रही है।
नवा रायपुर बनेगा कौशल विकास का नया केंद्र...
छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में सुशासन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर के ग्राम तेंदुवा में National Skill Training Institute (NSTI) की स्थापना की जाएगी।

इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी और लगभग ₹200 करोड़ की लागत से संस्थान का निर्माण होगा। जहां प्रतिवर्ष 4,000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
समय पर मिली सरकारी सेवा, क्षमा साहू के सपनों को मिली नई उड़ान

 ‘सेवा सेतु’ से आसान हुई प्रमाण पत्र की राह, आईटीआई में प्रवेश का सपना हुआ साकार

समय पर सेवा मिलने से खुश क्षमा और उनके परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी  के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजना ‘सेवा सेतु’ के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bemetara nis:value=bemetara nis:enabled=true nis:link/>
हमारे किसान भाई-बहनों की खुशियों में ही छत्तीसगढ़ की खुशियां बसती हैं।

पोरा तिहार हमारे अन्नदाताओं की मेहनत, पशुधन के प्रति उनके स्नेह और छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े संस्कारों का पावन पर्व है। किसान परिवारों की खुशहाली और खेती-किसानी की समृद्धि के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

आज के इस पावन अवसर पर हमारी कामना है कि हर किसान का घर सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरा रहे। आप सभी को पोरा तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
Video 16
पोरा के तिहार आगे संगी, घर-घर मा सुख-समृद्धि छागे।

हमर कृषि संस्कृति ल समर्पित लोक परब पोरा तिहार के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना।
AI के साथ नए युग की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़।

सुशासन सरकार ने मुख्यमंत्री AI मिशन की शुरुआत कर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए अवसरों की नींव रखी है। अगले पांच वर्षों तक ₹100 करोड़ प्रतिवर्ष के प्रावधान के साथ युवाओं को AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में प्रशिक्षित किया जाएगा।

कृषि, स्वास्थ्य, प्रशासन और उद्योग में AI के उपयोग से नवाचार, निवेश और रोजगार को नई गति देने का प्रयास है।
समय पर मिली सरकारी सेवा, लक्ष्मी के सपनों को मिली नई उड़ान

 ‘सेवा सेतु’ से आसान हुई आय प्रमाण पत्र की राह, बी.एड. प्रवेश का सपना हुआ साकार

समय पर सेवा मिलने से खुश लक्ष्मी और उनके परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी  के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजना ‘सेवा सेतु’ के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bemetara nis:value=bemetara nis:enabled=true nis:link/>
AI से स्मार्ट मॉनिटरिंग, शिक्षा में नई रफ्तार

प्रदेश में AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र से स्कूलों और शिक्षा योजनाओं की रियल-टाइम निगरानी, 1 लाख+ कॉल से फीडबैक और बारकोड आधारित पाठ्यपुस्तक ट्रैकिंग से ₹40 करोड़ की बचत सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार में टेक्नोलॉजी से निगरानी को स्मार्ट बनाकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा रही है।
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी है। 

मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों हेतु ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे तथा NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।
‘नमस्ते’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

‘नमस्ते’ योजना के तहत स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ आपातकालीन सहायता की व्यवस्था भी की गई है।
छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था नए संसाधनों, आधुनिक तकनीक और नवाचार के साथ निरंतर सशक्त हो रही है।

स्मार्ट क्लास, स्कूलों का नवीनीकरण, शिक्षकों का प्रशिक्षण और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग जैसी पहल बच्चों के लिए सीखने के बेहतर अवसर तैयार कर रही हैं।

हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, क्योंकि आज की सशक्त शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम सैगोना के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप कान्हा जी के रूप में सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर मुकुट, मोरपंख, बांसुरी एवं पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों की सहभागिता से कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।