महरौनी: कस्बा बानपुर में आयोजित रामलीला महोत्सव में भगवान राम के वन गमन की लीलाओं का कलाकारों ने किया शानदार मंचन
कस्बा बानपुर में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम के वन गमन से जुड़ी लीलाओं का शानदार मंचन किया गया। रामलीला के दौरान राम-केवट संवाद, राजा दशरथ का मरण, सूर्पनखा का नाक-कान काटने तथा खर-दूषण वध की लीला का सजीव मंचन हुआ। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।