मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खाया पूड़ी-सब्जी, खुद परखी भोजन की गुणवत्ता
चित्रकूट। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगर परिषद द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद पूड़ी-सब्जी खाकर भोजन की गुणवत्ता और स्वाद परखा।
नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने मंत्री को बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 30 अगस्त से सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में भोजन के पैकेट भी पहुंचाए जा रहे हैं।
#Chitrakoot #KailashVijayvargiya #DeendayalRasoi #FloodRelief #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Sep 9, 2026