साउथ तोड़ा में रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
इंदौर। साउथ तोड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को वहां से हटाया और रिमूवल कार्रवाई जारी रखी।
पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती के बाद कार्रवाई शांतिपूर्वक जारी रही।
#Indore #SouthToda #EncroachmentRemoval #PoliceAction #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Sep 9, 2026