मुजफ्फरपुर में नव चयनित पैरा लीगल वालंटियर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, न्यायिक सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), मुजफ्फरपुर में नव चयनित पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुश्री श्वेता कुमारी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली, उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद एवं अन्य प्रशिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का दूसरा सत्र शुक्रवार को भी आयोजित होगा, जिसमें स्वयंसेवकों को विधिक सहायता और जनजागरूकता से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
#Muzaffarpur #DLSA #ParaLegalVolunteers #LegalAwareness #BiharNews