मुजफ्फरपुर कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती, प्रखंड व नगर अध्यक्षों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार अभियान को नई गति देते हुए गुरुवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में नव-मनोनीत प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में औराई, बोचहाँ, गायघाट, बंदरा, मीनापुर, मुशहरी, सकरा, मुरौल तथा नगर कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना और संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद नव-नियुक्त अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकास कुमार टुल्लु, मोजक्कीर रहमान, चंद्रभूषण सिंह, मोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Muzaffarpur #Congress #BiharPolitics #CongressOrganization #TirhutNow