प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के भटपुरवा में स्कूली छात्रों से मारपीट करने वाले 2 युवकों को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की जेठवारा पुलिस ने स्कूल से लौट रहे भाई-बहन के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले दो आरोपियों, मोहम्मद कैफ और गुफरान खान को शुक्रवार सुबह 11 बजे भटपुरवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई में आरोपियों पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।