जयसिंहनगर: गोटिवान महोल्ला में बिना अनुमति डीजे बजाने पर पुलिस ने पिकअप और डीजे जब्त किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटिवान महोल्ला से पुलिस ने बिना अनुमति डीजे बजाने पर पिकअप व डीजे को जब्त किया है। पुलिस ने शनिवार की शनिवार की शाम 7 बजे लगभग प्रेस नोट जारी कर बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि गोटिवान महोल्ला सीधी में लोकनाथ सिंह गोंड के घर सामने एक पिकअप गाड़ी क्रमांक MP18GA5131 बीच रोड में खड़ा आवागमन को बाधित किया था।