बिछिया: बिछिया विधानसभा के ग्राम कातामाल में पहुंचे नारायण सिंह पट्टा, माता रानी के किए दर्शन-पूजन
बिछिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कातामाल में रविवार,18 अक्टूबर की देर रात करीब 10:30 बजे नारायण सिंह पट्टा दुर्गा पंडालों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और माता रानी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ा रहा है l