उचकागांव: सात प्रतिशत से अधिक शुल्क वृद्धि के लिए निजी स्कूलों को लेनी होगी अनुमति: डीएम
गोपालगंज जिले में निजी विद्यालयों के मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रूप अपनाया है। डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में निजी स्कूल संचालकों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में फीस वृद्धि, किताब , पोशाक की खरीद और आरटीई नामांकन को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।