प्रतापगढ़: बलीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी 'बसन्ती', प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद पर अड़ी
प्रतापगढ़ के बालीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब काजल नाम की युवती अपने प्रेमी अंकित गौतम को जेल से छुड़ाने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। अजीब बात यह है कि अंकित खुद काजल की शिकायत और आधार दस्तावेज के आधार पर जेल गया था। युवती की सुसाइड की धमकी के बाद पुलिस उसे नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।