लखीसराय: हलसी पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में 25 हजार का इनामी दिलखुश और एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार
हलसी पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार शाम बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में पार्थ अस्पताल के पास से हत्या के प्रयास के मामले में फरार दिलखुश कुमार और गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों बहरामा गांव के निवासी हैं। दिलखुश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार अपराह्न 1:30 बजे दोनों को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया।