सरीला: इस्लामपुर गांव में भैंस खरीदने को लेकर हुआ विवाद, दबंग ने खरीददार युवक से की मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर में भैंस के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना चिकासी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।