प्रतापगढ़: बहलोलपुर में मानसिक तनाव के चलते शिक्षामित्र ने खुद को गोली मारकर समाप्त की जीवनलीला
कोतवाली देहात इलाके के बहलोलपुर गांव में सोमवार रात में तैनात शिक्षामित्र योगेंद्र सरोज ने घर के अंदर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया की परिजनों के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।