चायल: पड़ोसियों ने अधिवक्ता को पीटा, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें, कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता पिपरी थाने पहुंचे
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के सेहुढ़ा गांव में शनिवार को पड़ोसियों द्वारा एक अधिवक्ता की कथित तौर पर जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में अधिवक्ता अखिलेश कुमार के सिर, नाक और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने घटना के बाद लोधौर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं!