कायमगंज: नवाबगंज वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता भी परखी
नवाबगंज के वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ग कुमार, मोहम्मदाबाद बीडीओ डॉ. फरहाना खान और ग्राम विकास सहायक अधिकारी सुखदेश कुमार सिंह ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा