ठेठईटांगर: वारंटी जयराम चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बांसजोर ओपी पुलिस ने न्यायालय से जारी अजमानतीय वारंट के आधार पर फरार अभियुक्त जयराम चौधरी को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि एसपी के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर उसे गरमा गरम होटल के पास पुल से पकड़ा गया। 13 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।