नौतन: नौतन प्रखंड में दो पंचायतों के चुनाव रद्द, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के कारण
नौतन पैक्स चुनाव में दो पंचायतों में वोटरों के नाम के साथ हेराफेरी करने व नाम गायब करने के मामले में प्राधिकार ने कड़ा रूख अपनाते हुए प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ व गहिरी पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को रद्द कर दिया है। बुधवार के दोपहर 2:00 बजे निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया।