नौतन: भूमि विवाद में मारपीट: नौतन पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
नौतन थाना के पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के धुमनगर के बडोरिया गांव में विगत दिनों हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार के दिन करीब 11:00 बजे प्राथमिकी दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शान्ति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदनों पर कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया।