रामगढ़: नाखनौल में कथित गोकशी की घटना से हड़कंप, गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, तीन आरोपी हिरासत में
Ramgarh, Alwar | Sep 7, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत मुबारिकपुर के सीमावर्ती गांव नाखनौल के जंगल क्षेत्र में कथित गोकशी की घटना सामने आने से सोमवार को सुबह नौ बजे हड़कंप मच गया। सुबह बाजरे के खेत में पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए।