गुना: म्याना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विद्युत कंपनी कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, पर्याप्त बिजली की मांग
Guna, Guna | May 23, 2026 गुना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत म्याना में 23 मई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी म्याना ने विद्युत कंपनी कार्यालय का घेराव कर किसानो के साथ विरोध प्रदर्शन किया। कनिष्ठ यांत्रि राहुल गौतम को ज्ञापन देकर बिजली कटौती के आरोप लगाए। कटौती बंद कर भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली देने मांग की। बिजली कटौती से किसान बच्चे बुजुर्ग बीमार लोगो की परेशानियो को बताया गया।