सारठ: सहरजोरी में पूर्व CM व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत
Sarath, Deoghar | Jul 31, 2026 पूर्व CM व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का शुक्रवार दोपहर 2 बजे सहरजोरी में पूर्व मंत्री रणधीर के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। बताया कि जामताड़ा में BJP के धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे बाबूलाल ने सहरजोरी में कार्यकर्ताओं संग बैठकर संगठन व राजनीतिक गतिविधि पर चर्चा करते कई टिप्स भी दिए। पत्रकारों के सवाल पर हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया है।