बानसूर: बानसूर में फायरिंग: पुरानी रंजिश के चलते सड़क पर भिड़ंत, बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Bansur, Alwar | Nov 28, 2025 बांसुर (कोटपूतली) में थार और बाइक सवारों के बीच हुए जबरदस्त टक्कर और फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि पहले थार और स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने सड़क किनारे तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।