अजयगढ़: अजयगढ़ में दिवारी नृत्य की धूम पंचम सरस्वती मंदिर पर सैकड़ों मोनियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर मचाया धमाल।
पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील में दीपावली के अगले दिन बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। अजयगढ़ के पंचम सरस्वती मंदिर पर सैकड़ों मोनियों की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए पहुंचीं। हाथों में मोर पंख और लाठियां लेकर मोनियों ने आकर्षक नृत्य के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।मोनियों के उत्स