नलसूहा पंचायत की उपप्रधान अंजना देवी ने जताया मतदाताओं का आभार
परागपुर ।। News123 ।। ग्राम पंचायत नलसूहा की नवनिर्वाचित उपप्रधान अंजना देवी पत्नी मनजीत सिंह ने पंचायत चुनाव में मिले अपार समर्थन और विश्वास के लिए सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
अंजना देवी ने कहा कि पंचायतवासियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत पूरे पंचायत क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने भविष्य में भी सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
"आपके विश्वास और समर्थन के लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी। पंचायत के विकास और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगी।" — अंजना देवी, उपप्रधान, ग्राम पंचायत नालसूहा।