Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर बड़ी कार्रवाई: देहरा में 6 किलो चरस, 28 ग्राम चिट्टा समेत 13 हजार साइकोट्रोपिक ड्रग्स किए नष्ट संसारपुर टैरेस ।। News123 ।। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में 'एंटी-चिट्टा दिवस' मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस जिला देहरा और पुलिस जिला नूरपुर द्वारा एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों का कानूनी प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया गया। संसारपुर टैरस स्थित एल्ट्रोक्स सरिया फैक्टरी की भट्टी में पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल और पुलिस अधीक्षक नूरपुर इल्मा अफरोज की मौजूदगी में करीब 6 किलो चरस, 28 ग्राम चिट्टा तथा लगभग 13 हजार साइकोट्रोपिक ड्रग्स (टैबलेट, कैप्सूल और सिरप) को जलाकर नष्ट किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल ने कहा कि यह कार्रवाई केवल जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्रग माफिया को कड़ा संदेश देने, युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशा मुक्त अभियान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना मिले तो तत्काल 112 पर पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। संदीप धवल ने कहा कि उन्होंने वीरवार को ही पुलिस जिला देहरा का कार्यभार संभाला है और उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र से नशे के कारोबार का पूरी तरह सफाया करना है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की क्षमता को इस स्तर तक विकसित किया जाएगा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले साइबर अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। जब्त नशीले पदार्थों के निस्तारण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहरा नवदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्वालाजी रामप्रसाद जसवाल, एसडीपीओ ज्वालाजी संदीप पटियाल, एसडीपीओ डाडासीबा राजकुमार, एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार, एसडीपीओ ज्वाली बहादुर सिंह, थाना प्रभारी संसारपुर टैरस संजय शर्मा, थाना प्रभारी मोंईन संजीव कुमार, फैक्टरी प्रबंधक विकास कुमार, ईल्लाह नूर, एसटीएफ एंटी-चिट्टा टीम तथा विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 26, 2026

MORE NEWS

चिंतपूर्णी में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, पुलिस और स्थानीय लोगों ने दिया नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश

चिन्तपूर्णी ।। News123 ।। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कांगड़ा के थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में चिंतपूर्णी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली थाना परिसर से शुरू होकर चिंतपूर्णी बस स्टैंड तक निकाली गई।
रैली का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे के खिलाफ समाज को एकजुट करना रहा। इस दौरान स्थानीय पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, टैक्सी चालक, ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग, स्थानीय दुकानदार और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
रैली के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और लोगों से नशे से दूर रहने तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज के सहयोग से ही इस बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

चिंतपूर्णी में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, पुलिस और स्थानीय लोगों ने दिया नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश चिन्तपूर्णी ।। News123 ।। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कांगड़ा के थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में चिंतपूर्णी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली थाना परिसर से शुरू होकर चिंतपूर्णी बस स्टैंड तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे के खिलाफ समाज को एकजुट करना रहा। इस दौरान स्थानीय पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, टैक्सी चालक, ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग, स्थानीय दुकानदार और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और लोगों से नशे से दूर रहने तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज के सहयोग से ही इस बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 26, 2026

'एंटी-चिट्टा दिवस' पर देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 18.76 लाख रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट
देहरा।। News123 ।।
मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी 'एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन' के तहत "चिट्टा-मुक्त हिमाचल" के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस को पूरे प्रदेश में 'एंटी-चिट्टा दिवस' के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के वर्चुअल मार्गदर्शन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को सरकारी इंसिनरेटर में नष्ट किया गया। पुलिस जिला देहरा द्वारा 5.914 किलोग्राम चरस, 26.71 ग्राम चिट्टा, 1,156 नशीली गोलियां, 8,646 नशीले कैप्सूल, 20 अफीम पोस्त के पौधे, पांच शाखाएं, 17 रिलैक्स कफ सिरप की शीशियां, 300 मिलीलीटर कोडीन फॉस्फेट युक्त रिलैक्स कफ सिरप तथा 10,000 मिलीलीटर कोरेक्स ड्रग को पूरी तरह नष्ट किया गया। इन सभी मादक पदार्थों का अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 18 लाख 75 हजार 800 रुपये बताया गया है।
पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल जब्त नशीले पदार्थों का सुरक्षित निपटान करना नहीं, बल्कि ड्रग माफिया को यह स्पष्ट संदेश देना है कि हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान की प्राथमिकता है।
'एंटी-चिट्टा दिवस' के अवसर पर पुलिस जिला देहरा की सात अधिक प्रभावित पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं। इनमें नशे के विरुद्ध सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इसके अलावा जिले के लगभग दस सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी कार्यालयों में नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से एंटी-चिट्टा ई-शपथ भी दिलाई गई।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि चिट्टा अथवा अन्य किसी भी मादक पदार्थ की तस्करी, बिक्री, भंडारण या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व, जनसहयोग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से "चिट्टा-मुक्त हिमाचल" का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।

'एंटी-चिट्टा दिवस' पर देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 18.76 लाख रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट देहरा।। News123 ।। मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी 'एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन' के तहत "चिट्टा-मुक्त हिमाचल" के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस को पूरे प्रदेश में 'एंटी-चिट्टा दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के वर्चुअल मार्गदर्शन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को सरकारी इंसिनरेटर में नष्ट किया गया। पुलिस जिला देहरा द्वारा 5.914 किलोग्राम चरस, 26.71 ग्राम चिट्टा, 1,156 नशीली गोलियां, 8,646 नशीले कैप्सूल, 20 अफीम पोस्त के पौधे, पांच शाखाएं, 17 रिलैक्स कफ सिरप की शीशियां, 300 मिलीलीटर कोडीन फॉस्फेट युक्त रिलैक्स कफ सिरप तथा 10,000 मिलीलीटर कोरेक्स ड्रग को पूरी तरह नष्ट किया गया। इन सभी मादक पदार्थों का अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 18 लाख 75 हजार 800 रुपये बताया गया है। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल जब्त नशीले पदार्थों का सुरक्षित निपटान करना नहीं, बल्कि ड्रग माफिया को यह स्पष्ट संदेश देना है कि हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान की प्राथमिकता है। 'एंटी-चिट्टा दिवस' के अवसर पर पुलिस जिला देहरा की सात अधिक प्रभावित पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं। इनमें नशे के विरुद्ध सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा जिले के लगभग दस सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी कार्यालयों में नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से एंटी-चिट्टा ई-शपथ भी दिलाई गई। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि चिट्टा अथवा अन्य किसी भी मादक पदार्थ की तस्करी, बिक्री, भंडारण या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व, जनसहयोग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से "चिट्टा-मुक्त हिमाचल" का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 26, 2026

डाडा सीबा में 'चिट्टा मुक्त अभियान' के तहत निकाली गई नशा निवारण रैली
डाडा सीबा ।। News123 ।।
'चिट्टा मुक्त अभियान' के तहत पुलिस थाना दादा सीबा के सौजन्य से क्षेत्र के आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से नशा निवारण रैली का आयोजन किया गया।
रैली का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता के नारे लगाए और लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि "चिट्टा मुक्त अभियान" के तहत भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशे के खिलाफ जनभागीदारी को और अधिक मजबूत किया जा सके।

डाडा सीबा में 'चिट्टा मुक्त अभियान' के तहत निकाली गई नशा निवारण रैली डाडा सीबा ।। News123 ।। 'चिट्टा मुक्त अभियान' के तहत पुलिस थाना दादा सीबा के सौजन्य से क्षेत्र के आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से नशा निवारण रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता के नारे लगाए और लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। पुलिस ने कहा कि "चिट्टा मुक्त अभियान" के तहत भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशे के खिलाफ जनभागीदारी को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 26, 2026